Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

‘वीजा फ्रॉड से कैसे बचें’ अभियान का आगाज

‘विदेश जाने के लिए सही रास्ते का चयन करें युवा’

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोनीपत के डीसीआरयूसटी मेें आयोजित कार्यक्रम में यूके के परमानेंट गृह सचिव को स्मृति चिन्ह भेंट करते मंत्री गौरव गौतम व अमनीत पी कुमार।-हप्र
Advertisement

प्रदेश के युवाओं को वीजा फ्रॉड और अवैध माइग्रेशन के जाल से बचाने के लिए बृहस्पतिवार को यूके व हरियाणा सरकार की संयुक्त पहल से दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल से राज्यव्यापी वीजा फ्रॉड से कैसे बचें अभियान की शुरुआत की गई। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने एक कार्यक्रम में इस अभियान का आगाज किया और कहा कि यह अभियान केवल एक विश्वविद्यालय तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि पूरे हरियाणा के युवाओं तक इसका संदेश पहुंचाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ फर्जी एजेंट युवाओं को ‘डंकी रूट’ से विदेश भेजने का झांसा देकर उनका भविष्य संकट में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है और शॉर्टकट सुरक्षित भविष्य नहीं देता। विदेश जाने के लिए युवा सही रास्ते का चयन करें। राज्यमंत्री गौरव गौतम ने युवाओं से अपील की कि वे जहां भी जाएं, भारत और हरियाणा के सांस्कृतिक मूल्यों के ब्रांड एंबेसडर बनें। यूके से आए परमानेंट गृह सचिव साइमन रेड़लो ने कहा कि यूके आवेदकों की आकांक्षाओं का सम्मान करता है और किसी को भी धोखाधड़ी का शिकार नहीं होना चाहिए। चंडीगढ़ में ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त अल्बा स्मेरिग्लियो ने कहा कि अनियमित प्रवासन और शोषण को रोकना भारत और यूके की साझा प्राथमिकता है। हिंदी समर्थित व्हाट्सएप चैटबॉट जैसे उपकरण लोगों को वीजा धोखाधड़ी पहचानने और उससे बचने में मदद करेंगे। भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरून ने कहा कि यह अभियान दोनों देशों के रिश्तों में मजबूती प्रदान करेगा और भारत के युवाओं को यूके में पढऩे और रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। यूके द्वारा जारी व्हाट्सएप चैटबॉट (+91 70652 51380) के माध्यम से युवाओं को अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी और तमिल में आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। अब तक 30 हजार से अधिक संदेशों के जरिए लोगों को सही वीजा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जा चुकी है। इस मौके पर प्रिंसिपल सेक्रेटरी अमनीत पी. कुमार, पुलिस आयुक्त ममता सिंह, डीसीआरयूएसटी के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह, कुलसचिव प्रो.आशुतोष मिश्रा

मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×