सेक्टर-88 स्थित द ग्रैंड रिट्रीट सैनिक विहार में समाजसेवी प्रवीण दत्त शर्मा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आए सभी लोगों के माथे पर प्रवीण दत्त शर्मा ने चंदन का टीका लगाया व पटका पहनाकर स्वागत किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर होली के रसिया, ब्रज की मशहूर फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने स्नेह भोज किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद जसवंत पंवार सैनी, प्रियंका बिष्ट, रवि कश्यप भगत, विधायक मूलचंद शर्मा के भाई एवं वरिष्ठ भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, डा.आर. एन.सिंह, भाजपा महानगर के जिला महामंत्री अनुराग गर्ग, मुजेसर मंडल अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह, पूर्व विधायक शारदा राठौर, महिला इनेलो अध्यक्ष जगजीत कौर पन्नू, पार्षद प्रतिनिधि ज्ञानेन्द्र भारद्वाज, भाजपा नेत्री पुनीता झा, अनिता शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. शर्मा, राजेश खटाना, मनमीत कौर, कांग्रेस नेत्री पराग शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली, डा. अजय तिवारी, मदन लाल आजाद, खेड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर मेहता, कविता भूमि गोयल, परविन्दर राजपाल, संजीव कुशवाहा, पूनम सिनसिनवार, विमल खण्डेलवाल, लोकेन्द्र बिष्ट लुक्की, कमांडो फिरेचंद नागर मौजूद थे।
Advertisement
फरीदाबाद में आयोजित होली मिलन समारोह में मौजूद पूर्व विधायक शारदा राठौर, पं. टिपरचंद शर्मा व अन्य। -हप्र
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

