Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हकृवि का नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड के साथ समझौता

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड (एनएफएल) से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत एनएफएल के सहयोग से विवि अपने सात रेडियो स्टेशन पर पीएम प्रणाम योजना के तहत रासायनिक उर्वरकों के उचित उपयोग...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हिसार में कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज के साथ वैज्ञानिक व कंपनी के सदस्य। -हप्र
Advertisement

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड (एनएफएल) से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत एनएफएल के सहयोग से विवि अपने सात रेडियो स्टेशन पर पीएम प्रणाम योजना के तहत रासायनिक उर्वरकों के उचित उपयोग से संबंधित कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा।

विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. रमेश यादव ने बताया कि उपरोक्त समझौते के तहत प्रत्येक कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा एक वर्ष के दौरान 30 मिनट की अवधि के 180 प्रोग्राम प्रसारित किए जांएगे। इस योजना के तहत विश्वविद्यालय को एनएफएल की ओर से 50 लाख, 40 हजार रुपए दिए जाएंगे। कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज की उपस्थिति में विश्वविद्यालय की ओर से समझौता ज्ञापन पर विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. रमेश यादव व सह विस्तार निदेशक डॉ. कृष्ण कुमार यादव ने हस्ताक्षर किए जबकि एनएफएल की ओर से मानव संसाधन विकास के डिप्टी मैनेजर कुलवंत सिंह पंवार और वित्तीय एवं प्रबंधन में असिस्टेंट मैनेजर कुनिका ठाकुर ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Advertisement

कुलपति ने बताया कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय देश का पहला ऐसा विश्वविद्यालय है जिसके पास अपने सात सामुदायिक रेडियो स्टेशन हैं। इन स्टेशनों में सिरसा, हिसार, जींद, पानीपत, रोहतक, झज्जर व कुरुक्षेत्र शामिल हैं।

Advertisement

ज्ञात रहे कि विश्वविद्यालय का इससे पहले एनएफएल के साथ समझौता हुआ था जिसके माध्यम से सामुदायिक रेडियो स्टेशनों द्वारा 935 कार्यक्रम प्रसारित किए गए। समझौते से प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में भी मदद मिली है।

Advertisement
×