Hisar : लक्षिता बनी मिस फेयरवेल, प्रवीन चुने गए मिस्टर फेयरवेल
गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (गुजवि) के वाणिज्य विभाग द्वारा एमकॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जूनियर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जैसे नृत्य, गीत एवं मनोरंजक गतिविधियां...
गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (गुजवि) के वाणिज्य विभाग द्वारा एमकॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जूनियर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जैसे नृत्य, गीत एवं मनोरंजक गतिविधियां प्रस्तुत की गई, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान ‘मिस्टर एंड मिस फेयरवेलÓ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें लक्षिता को मिस फेयरवेल तथा प्रवीन को मिस्टर फेयरवेल चुना गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल एवं मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गई। सीनियर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विभाग के शिक्षकों एवं साथियों का आभार व्यक्त किया। विभाग की अध्यक्ष डॉ. निधि तुरान ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फेयरवेल केवल विदाई नहीं, बल्कि नए जीवन की शुरुआत है।

