राज्य चैंपियनशिप के लिए हिसार जिले की रग्बी टीम का चयन
हिसार रग्बी एसोसिएशन द्वारा गांव किनाला में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय सीनियर रग्बी चैंपियनशिप में जिले भर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मास्टर सज्जन रहे। हिसार रग्बी एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रदीप ने बताया कि...
हिसार रग्बी एसोसिएशन द्वारा गांव किनाला में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय सीनियर रग्बी चैंपियनशिप में जिले भर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मास्टर सज्जन रहे। हिसार रग्बी एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रदीप ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों ने भाग लिया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब 7 फरवरी को कैथल में होने वाली हरियाणा राज्य सीनियर रग्बी चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे।
टीम प्रबंधन में संदीप कुंडू किनाला को मैनेजर और काजल को कोच नियुक्त किया गया है। जिला सीनियर रग्बी लड़कों की टीम में कप्तान रवीन, उप-कप्तान नीतिन के साथ निकशय, विकास, अंकित, अमित, रोहित, सुमित, अंशुल, दिनेश, अतुल और मयंक शामिल हैं। लड़कियों की टीम में कप्तान मीना (मोनखिर), उप-कप्तान निशु, निर्मल, कुसुम, अमरजीत, पूनम, शिवम, ज्योति, श्रुति, विनीता, मुस्कान और सोनिया का चयन हुआ है।
प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय मंच पर अवसर प्रदान करना और रग्बी खेल को बढ़ावा देना है।

