Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नागसरोवर के पानी में अमोनिया की मात्रा अधिक, फिर लिया नमूना

सफ़ीदों में महाभारतकालीन महत्व के नागसरोवर में मछलियां मरने के मामले में मत्सय विभाग की टीम ने बुधवार को फिर सरोवर के पानी का नमूना लिया। इससे पहले लिए नमूने की जांच रिपोर्ट में सरोवर के पानी में अमोनिया की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

सफ़ीदों में महाभारतकालीन महत्व के नागसरोवर में मछलियां मरने के मामले में मत्सय विभाग की टीम ने बुधवार को फिर सरोवर के पानी का नमूना लिया। इससे पहले लिए नमूने की जांच रिपोर्ट में सरोवर के पानी में अमोनिया की मात्रा ज्यादा बताई गई। जिला मत्स्य अधिकारी सुरिंदर ठुकराल ने बताया की पानी में मछलियों के लिए चारा ज्यादा डालने से वह पानी के नीचे जमा होकर सड़ता रहता है जिससे अमोनिया पैदा होता है। वह ऑक्सीजन को खत्म करता है। उन्होंने बताया कि पहला नमूना हिसार की प्रयोगशाला में भेज गया था। आज लिया पानी का नमूना कुरूक्षेत्र की प्रयोगशाला में भेजा जाएगा ताकि पानी की क्रॉस जांच हो सके।

Advertisement
Advertisement
×