Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

गर्मी बनी विलेन: नूंह पुलिस लाइन में धूप में खड़ी छात्राएं बेहोश, देशभक्ति गीत के दौरान मचा हड़कंप

आनन-फानन में एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, डीसी बोले- सभी स्वस्थ, आगे इंतजाम पुख्ता किए जाएंगे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अस्पताल में उपचाराधीन छात्राएं। फोटो हप्र
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नूंह पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगातार गर्मी में खड़े रहने के कारण एक दर्जन से अधिक स्कूली छात्राएं बेहोश हो गईं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर बेहोश हुई छात्राओं को नूंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को धूप और उमस भरी गर्मी में लगातार खड़ा करके देशभक्ति गीत गवाए गए। गर्मी बर्दाश्त न कर पाने के कारण छात्राएं एक-एक कर गिरने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भीड़ और लगातार खड़े रहने से बच्चों की हालत बिगड़ गई।

Advertisement

परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्चों को गर्मी में जबरदस्ती खड़ा किया गया और कार्यक्रम के इंतजाम भी पर्याप्त नहीं थे। उनका कहना है कि मौसम को ध्यान में रखे बिना लंबे समय तक बच्चों को धूप में खड़ा रखना उचित नहीं था।

Advertisement

घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी बेहोश बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल सभी का स्वास्थ्य सामान्य है और उनका उपचार जारी है। इस घटना के बाद कार्यक्रम के आयोजन पर सवाल उठने लगे हैं।

लोगों का कहना है कि देशभक्ति के कार्यक्रम जरूरी हैं, लेकिन बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए समय और व्यवस्था तय की जानी चाहिए।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक रिहर्सल कार्यक्रम के दौरान भी स्कूली बच्चियां बेहोश हो गई थी, पुलिस प्रशासन ने मामले की जानकारी ली है और आगे से इस तरह की स्थिति न बने इसके लिए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।

इस संदर्भ में डीसी अखिल पिलानी का कहना है कि गर्मी के चलते एक दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम हो गया लेकिन फिलहाल बच्चे सभी स्वस्थ हैं और सबको अस्पताल में भर्ती कराया गया था समय पर जहां से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Advertisement
×