Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

मैरिंगो एशिया अस्पताल में हार्ट फेलियर क्लिनिक शुरू

हार्ट फेलियर से जूझ रहे मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श, आवश्यक जांच, बीमारी की गंभीरता के आकलन और नियमित फॉलोअप की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में हार्ट फेलियर क्लिनिक की शुरुआत की गई। हार्ट फेलियर की स्थिति...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फरीदाबाद के मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में बुधवार को हेल्थ टॉक के दौरान मौजूद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम। -हप्र
Advertisement

हार्ट फेलियर से जूझ रहे मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श, आवश्यक जांच, बीमारी की गंभीरता के आकलन और नियमित फॉलोअप की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में हार्ट फेलियर क्लिनिक की शुरुआत की गई। हार्ट फेलियर की स्थिति में समय रहते बीमारी की पहचान, नियमित निगरानी और उचित उपचार बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की ओर से मरीजों के लिए एनटी.प्रोबीएनपी जांच फ्री उपलब्ध कराई गई। यह रक्त जांच बीमारी की गंभीरता का आकलन करने में चिकित्सकों के लिए उपयोगी होती है और मरीज के उपचार एवं आगे की निगरानी की योजना बनाने में मदद कर सकती है। कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डाॅ. गजेंद्र गोयल और डॉ. समीर कुमार ने हेल्थ टॉक के माध्यम से मरीजों को स्वास्थ्य हृदय से जानकारी दी और उनके सवालों के जवाब दिए। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और हृदय संबंधी लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान फिजियोथेरेपी टीम ने स्ट्रेचिंग एवं वेलनेस सेशन आयोजित किया। वहीं, इमरजेंसी टीम ने बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग का प्रदर्शन कर आपात स्थिति में जीवन बचाने के लिए आवश्यक प्राथमिक कौशल की जानकारी दी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×