Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

डॉक्टर से मारपीट के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों का रोष, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

हिसार में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा ने डॉक्टर से मारपीट के विरोध में रोष जताया। करनाल जिले के घरौंडा में आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रशांत चौहान के साथ कथित तौर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष व्यक्त करते स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्य।-हप्र
Advertisement

हिसार में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा ने डॉक्टर से मारपीट के विरोध में रोष जताया। करनाल जिले के घरौंडा में आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रशांत चौहान के साथ कथित तौर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा की गई बदसलूकी, मारपीट और अपहरण के प्रयास की कड़े शब्दों में निंदा की है। संगठन ने इस मामले में मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर दोषी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को एक आपात बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान विकास संदलाना ने की, जबकि संचालन रविंद्र पेटवाड़ ने किया।

Advertisement

डॉक्टर से मारपीट के विरोध में हुई बैठक

बैठक में जिला प्रधान विकास संदलाना, जिला सचिव रविंद्र पेटवाड़ और स्वास्थ्य विभाग तालमेल कमेटी के जिला संयोजक हेल्थ इंस्पेक्टर नूर मोहम्मद ने कहा कि इस निंदनीय घटना में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनहित में कार्य कर रहे डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

Advertisement

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पुलिस विभाग की ऐसी घटनाएं न केवल डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती हैं, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाओं को भी प्रभावित करती हैं। इससे मरीजों के उपचार में बाधा आ सकती है और किसी भी प्रकार की मानवीय हानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में असंतोष और रोष बढ़ सकता है।

मारपीट मामला सरपंच पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद डॉक्टर धरने से उठे

Advertisement
×