Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

2500 रुपए रिश्वत लेता हैड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

एसीबी ने की कार्रवाई, बाइक वापस देने की एवज में मांग रहा था रकम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सेक्टर-सात पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल रणबीर को बाइक वापस दिलाने के नाम पर 2500 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद एसीबी टीम आरोपी पुलिसकर्मी को अपने साथ ले गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमदत्त नामक युवक की बाइक चार मई को सेक्टर-सात क्षेत्र से गायब हो गई थी। बाइक फाइनेंस पर थी और उसकी कुछ किस्तें बकाया थी।

युवक ने बाइक नहीं मिलने पर सेक्टर-सात पुलिस चौकी में शिकायत दी थी। जांच में सामने आया कि बाइक चोरी नहीं हुई थी, बल्कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने बकाया किस्तों के चलते उसे उठाकर सीकरी स्थित अपने यार्ड में खड़ा कर दिया था। इसके बाद पुलिस बाइक को यार्ड से चौकी ले आई और इसकी सूचना शिकायतकर्ता को दी गई। आरोप है कि बाइक वापस लेने के लिए जब सोमदत्त चौकी पहुंचा तो हेड कांस्टेबल रणबीर ने उससे रुपये की मांग की।

Advertisement

पिछले तीन-चार दिनों से लगातार पैसे मांगे जाने से परेशान होकर युवक ने एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत कर दी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने योजना बनाकर कार्रवाई की। शनिवार सुबह शिकायतकर्ता को 2500 रुपये देकर पुलिस चौकी भेजा गया। जैसे ही हेड कांस्टेबल ने शिकायतकर्ता से रुपये लेकर अपनी जेब में रखे, बाहर मौजूद एसीबी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।

Advertisement

Advertisement
×