Hathin News: दिल्ली के इंजीनियरों को बंधक बनाकर लूटने वाले पांचों आरोपी गिरफ्तार
Hathin News: पुलिस ने लूट का सामान बरामद किया
Hathin News: दिल्ली से बुलाए गए लिफ्ट इंजिनियरों को बंधक बनाकर गन प्वाइंट पर लूट और अकाउंट से ट्राजेक्शन करवाने के आरोपियों की शिनाख्त परेड करवाई गई।इंजिनियरों ने आरोपियों की पहचान की और पुलिस ने छीने गए दोनों मोबाइल, वारदात में प्रयोग देशी कट्टा, मोटरसाइकिल लूट के रूपयों से खरीदे गए दो लाख रुपये कीमत के चार मोबाइल बरामद किए है।
डीएसपी मनोज वर्मा ने बताया कि जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच हथीन टीम ने बंधक बनाकर हुई ब्लाइंड लूट का मात्र 24 घंटों के अंदर पर्दाफाश कर वारदात में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करने में विशेष सफलता हासिल की थी।
मामले में जस्ट डायल के जरिए शातिर बदमाशों ने दिल्ली से लिफ्ट लगाने आए दो इंजीनियरों (दिल्ली की पालम कालोनी में रहने वाले पवन राज साहू और उनके साथी अमित पाल) को बंधक बनाकर हथियार के बल पर उनसे करीब 2 लाख 60 हजार रुपये तथा 2 मोबाईल लूट लिए थे। इस पर पवन राज साहू की शिकायत पर हथीन थाना में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध उपरोक्त मुकदमा दर्ज किया गया था।
डीएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पलवल ने आरोपियों को जल्द धर दबोचने के दिशा निर्देश दिए जिनकी पालना में एवीटी हथीन प्रभारी सब इंस्पेटर दीपक गुलिया की टीम में तैनात मौहम्मद यासिर ने इंटलीजेंस व विश्वसनीय सूत्रों की सहायता से मात्र 24 घंटों के अंदर ही वारदात को अंजाम देने वाले पांचो आरोपियों को धर दबोचने में सफलता हासिल की।
शिनाख्त परेड कराने के लिए अदालत में पेश कर बंद कारागार कराया गया। आरोपियों की पहचान अब्बास निवासी गाँव धीरनकी थाना हथीन जिला पलवल, सोहिल निवासी गाँव निजामपुर थाना सदर नूंह, मोईन पुत्र असरु निवासी गांव धीरनकी थाना हथीन जिला पलवल, आसिब उर्फ़ काला निवासी गांव अंधरौला थाना हथीन, इज्मामुलहक़ उर्फ़ इज्जू निवासी गाँव अंधरौला थाना हथीन के तौर पर हुई है।
बीती 20 जनवरी को प्रोडक्शन वारंट पर हाजिर अदालत होने पर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि में आरोपियों से छीने गए दोनों मोबाइल, वारदात में प्रयुक्त देशी कट्टा, मोटरसाइकिल तथा पीड़ित के रूपयों से खरीदे गए करीब 2 लाख रुपये की कीमत के चार मोबाइल बरामद किए गए है।

