Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Hathin News: निकाह के बाद ससुराल में खौफनाक साजिश, युवक को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी

Hathin News: सफेद कागजों पर जबरन हस्ताक्षर, गोल्ड चेन और नकदी भी लूटी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Hathin News: पलवल जिले के हथीन में पत्नी को लेने ससुराल आए युवक को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर तलाक के लिए मजबूर किया। सफेद कागजों पर हस्ताक्षर करवाए और तलाक का वीडियो बनाया। बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाते समय आऱोपी थाने के नजदीक फेंक कर फरार गए।

पुलिस ने नौ नामजद आऱोपियो के खिलाफ केस दर्ज किया है और अभी तक किसी भी आरोपी को अरेस्ट नही किया है। गांव जराली निवासी साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बीते साल गांव मालूका निवासी समरदीन की बेटी तबस्सुम से उसका निकाह हुआ था।

Advertisement

निकाह के कुछ समय बाद तबस्सुम अपने मायके चली गई। ससुराल वालों के बुलावे पर साहिल अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया। ससुराल वालों ने उसे खाना खिलाने के बहाने घर के अंदर एक कमरे में ले जाकर गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया।

Advertisement

आरोप है कि उसकी कनपटी पर कट्टा तान कर सफेद कागजों पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए गए। गोल्ड चैन और उसके पास जो रुपये थे वह भी लूट लिए। वीडियो और जबरन तलाक देने के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर उसे डंडों और लात-घूसों से बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह बेहोश हो गया। हालत बिगड़ती देख आरोपी अस्पताल ले जाते समय पुलिस थाने के समीप फेंक कर फरार हो जैसे-तैसे कर अस्पताल पुहंचा और परिजनों को सूचना दी।

प्राथमिक उपचार के बाद परिजन गंभीर हालत में नूंह मेडिकल कॉलेज ले गए। उटावड़ थाना पुलिस ने 22 जनवरी को इस बारे में गांव मालूका निवासी समरदीन, दीनू, यूसुफ, आरिफ, अकबरी, सुबानी, वरीसा, तसलीमा व तबस्सुम के खिलाफ केस दर्ज किया है। उटावड़ थाना प्रभारी रेणू शेखावत ने बताया कि आऱोपियो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आऱोपियो को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।

Advertisement
×