नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपी बिल्डिंग इंस्पेक्टर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। बीआई दलजीत सिंह 15 मई तक छुट्टी पर हैं। याद रहे कि हथीन नगर पालिका के बिल्डिंग इंस्पेक्टर दलजीत सिंह पर पलवल नगर परिषद में बीआई का अतिरिक्त कार्यभार है। पलवल में नगर परिषद में एक एनओसी जारी करने के नाम पर पटवारी का काम देख रहे सुनील और बीआई दलजीत सिंह ने 15 हजार रुपये की मांगने का आरोप लगा। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने 10 अप्रैल को पटवरी सुनील को रंगेहाथ गिरफ्तार किया और बीआई को हिरासत में लेने के तीन घंटे बाद छोड़ दिया।
शिकायतकर्ता ने ब्यूरो के उच्चाधिकारियों को शिकायत दी। इसके बाद एसीबी ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर दलजीत सिंह को जांच में शामिल होने के लिए 17-ए का नोटिस जारी किया। गिरफ्तारी से बचने के लिए बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने पलवल जिला अदालत में अग्रिम जमानत की मांग की है। अदालत ने इस मामले में सुनवाई करते
हुए जमानत याचिका को रिजेक्ट कर दिया।

