Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हर खेल में बज रहा हरियाणा के खिलाड़ियों का डंका : गौरव गौतम

मंत्री ने किया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पलवल में रविवार को आयोजित पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 के उद‍्घाटन अवसर पर खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम व अन्य। -हप्र
Advertisement

यंग इंडिया स्पोर्ट्स मिशन के तहत रविवार को पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में प्रथम पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप का शुभारंभ हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने रिबन काटकर किया। इस चैंपियनशिप में प्रदेश भर से आए पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रथम दिन की प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के लिए रॉ, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट जैसी श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए गए। उद्घाटन अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला व मार्केट कमेटी पलवल के प्रधान पंकज विरमानी भी मुख्यरूप से उपस्थित रहे।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। हरियाणा सरकार द्वारा दी जा रही नकद पुरस्कार राशि, सरकारी नौकरियों में आरक्षण, उत्कृष्ट प्रशिक्षण सुविधाएं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को विशेष सम्मान जैसी योजनाओं से खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहन मिल रहा है। आज हर खेल में हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ियों का डंका बज रहा है और हरियाणा देश में खेलों के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यदि युवा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और देश का नाम ऊंचा कर सकते हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल देता है, जबकि खेल उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और सफलता की ओर ले जाते हैं।

Advertisement

Advertisement
×