Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Haryana News: जनगणना ड्यूटी से ‘बैकफुट’ पर कर्मचारी, सरकार का सख्त वार, 33 पर FIR के आदेश

80 से ज्यादा कर्मचारियों की सूची पुलिस के पास जनणगना ड्यूटी में कोताही करने वालों को सरकार कर सकती निलंबित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Haryana News: हरियाणा में जनगणना अभियान अब सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि प्रशासन और कर्मचारियों के बीच बड़ी परीक्षा बनता जा रहा है। एक तरफ सरकार हर हाल में जनगणना कार्य समय पर पूरा करवाने के मूड में है, तो दूसरी ओर ड्यूटी में लगे कर्मचारी लगातार बढ़ते काम के बोझ से परेशान हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि सरकार ने अब लापरवाही बरतने वालों पर कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रदेशभर में अब तक 33 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी हो चुके हैं, जबकि 80 से अधिक कर्मचारियों की सूची आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को भेज दी गई है। कई जिलों में विभागीय कार्रवाई और निलंबन की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।

तीन-तीन जिम्मेदारियों के बीच फंसे कर्मचारी

Advertisement

सूत्रों के अनुसार जनगणना कार्य में सबसे ज्यादा जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और शिक्षकों पर डाली गई है। पहले से ही स्कूलों में करीब 15 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं। ऐसे में शिक्षकों को स्कूल का काम, वोटर लिस्ट रिवीजन और जनगणना की जिम्मेदारियां एक साथ निभानी पड़ रही हैं। कई कर्मचारी लगातार ड्यूटी से राहत मांग रहे हैं और प्रशासन को आवेदन भेज रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि एक साथ कई मोर्चों पर काम करवाने से मानसिक दबाव बढ़ गया है और फील्ड में जनता का सहयोग भी उम्मीद के मुताबिक नहीं मिल रहा।

Advertisement

गुरुग्राम से फरीदाबाद तक दर्ज हो रहे केस

जनगणना ड्यूटी में कोताही को लेकर सबसे सख्त कार्रवाई गुरुग्राम और फरीदाबाद में देखने को मिली है। गुरुग्राम नगर निगम की शिकायत पर पांच कर्मचारियों के खिलाफ सिटी थाना में एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि 19 अन्य कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। फरीदाबाद में पहले ही नौ कर्मचारियों पर मामला दर्ज हो चुका है। अब 22 और कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया है। सोनीपत नगर निगम ने भी 18 अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची पुलिस को सौंप दी है।

अभद्र भाषा भी बनी कार्रवाई की वजह

भिवानी में मामला सिर्फ लापरवाही तक सीमित नहीं रहा। यहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी खेड़ा के शिक्षक सतीश कुमार पर जनगणना कार्य में कोताही बरतने और अधिकारियों से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में थाना सदर में एफआईआर दर्ज की गई है। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में भी दो क्लर्कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पंचकूला प्रशासन का अल्टीमेटम

पंचकूला में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 21 कर्मचारियों की सूची तैयार की है, जिन्हें लगातार काम में लापरवाही बरतने वाला माना गया है। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने विभागाध्यक्षों को इनके खिलाफ निलंबन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साफ कर दिया गया है कि जरूरत पड़ी तो एफआईआर दर्ज करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। सरकार के इस सख्त रुख से साफ है कि जनगणना अभियान में अब ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं कर्मचारी संगठनों का कहना है कि कार्रवाई से पहले सरकार को स्टाफ की कमी और बढ़ते काम के दबाव पर भी ध्यान देना चाहिए।

Advertisement
×