Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Haryana IPS Transfers: 17 आईपीएस और तीन एचपीएस के तबादले, सिबाश कविराज होंगे गुरुग्राम के पीसी

Haryana IPS Transfers: साइबर, विजिलेंस, क्राइम ब्रांच और रेंज स्तर पर सरकार का बड़ा प्रशासनिक रीसेट

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सिबाश कविराज आईपीएस अधिकारी। फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Haryana IPS Transfers: हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा सर्जिकल फेरबदल करते हुए रविवार देर रात 17 आईपीएस और 3 एचपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए। इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव को कानून व्यवस्था, साइबर अपराध नियंत्रण और विजिलेंस सिस्टम को और मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

सोमवार सुबह से ही कई अधिकारियों ने अपने नए कार्यक्षेत्रों में जिम्मेदारी संभालनी भी शुरू कर दी। सबसे चर्चित बदलाव गुरुग्राम पुलिस कमिश्नरेट में हुआ है, जहां पंचकूला के पुलिस आयुक्त और साइबर व एससीआरबी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे सिबाश कबिराज को गुरुग्राम का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

Advertisement

तेजी से बढ़ते साइबर अपराध, कॉरपोरेट सुरक्षा और शहरी कानून व्यवस्था की चुनौतियों के बीच सरकार ने यह जिम्मेदारी एक अनुभवी अधिकारी को सौंपी है। वहीं अब तक गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर रहे विकास अरोड़ा को पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में एडीजीपी प्रशासन की अहम जिम्मेदारी दी गई है। इसे पुलिस मुख्यालय में प्रशासनिक पकड़ मजबूत करने की रणनीति माना जा रहा है।

Advertisement

सरकार ने पुलिस विभाग के कई संवेदनशील और रणनीतिक विंग्स में भी बदलाव किए हैं। आईपीएस चारू बाली को एडीजीपी पुलिस कॉम्प्लेक्स भोंडसी लगाया गया है, जबकि आईपीएस माटा रवि किरण को एडीजीपी स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस के.के. राव को एडीजीपी आरटीसी भोंडसी नियुक्त किया गया है।

क्राइम और रेंज स्तर पर भी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। राकेश कुमार आर्य को आईजी क्राइम ब्रांच बनाया गया है। आईपीएस अशोक कुमार को आईजी करनाल रेंज और आईपीएस ओम प्रकाश को आईजी साउथ रेंज रेवाड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आईपीएस नाजनीन भसीन को आईजी एचएपी मधुबन के साथ-साथ आईजीपी आरटीसी भोंडसी का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है।

सरकार ने हिसार रेंज में भी नई तैनाती करते हुए आईपीएस कुलदीप सिंह को आईजी हिसार रेंज लगाया है। हामिद अख्तर को डीआईजी एचएपी मधुबन की जिम्मेदारी मिली है, जबकि सुरिंदर पाल सिंह को डीआईजी सीआईडी बनाया गया है। नशा नियंत्रण और स्टेट क्राइम नेटवर्क को लेकर भी सरकार ने नई रणनीति अपनाई है। राजेंद्र कुमार मीणा को डीआईजी हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, सोनीपत में तैनात किया गया है।

आईपीएस मनबीर सिंह को डीआईजी एचएसएनसीबी रोहतक लगाया गया है। वहीं सुनील कुमार को डीआईजी स्टेट क्राइम ब्यूरो पंचकूला की जिम्मेदारी दी गई है। स्पेशल टास्क फोर्स और विजिलेंस विंग में भी बदलाव किए गए हैं। एसएस भोरिया को एसपी एसटीएफ पंचकूला लगाया गया है, जबकि अदिति सिंह को एसपी स्टेट विजिलेंस नियुक्त किया गया है।

Advertisement
×