Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Haryana Crime: नूंह के तावड़ू में 10 रुपये किराए को लेकर महिला से क्रूरता, आरोपी फरार

Haryana Crime: महिला को लात-घूंसे से पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
घायल महिला। हप्र
Advertisement

Haryana Crime:  नूंह के तावड़ू क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मात्र 10 रुपये किराए कम पड़ने पर टेंपो चालक ने एक महिला यात्री के साथ क्रूरता की। पीड़िता महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता जाहिदा निवासी खरक जलालपुर तहसील तावडू, जिला नूंह ने बताया कि बुधवार सुबह वह नूंह से रिश्तेदारी के सिलसिले में तावडू जा रही थीं। टेंपो में सवार होने के बाद तावडू-नूंह रोड पर सीलखो मोड़ के पास उतरते समय उन्होंने चालक को किराया दिया, लेकिन उनके पास 10 रुपये कम थे। किराया 30 रुपये तय था, जबकि उनके पास सिर्फ 20 रुपये ही थे। इस बात पर टेंपो चालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

Advertisement

महिला ने समझाया कि उनके पास पैसे नहीं हैं और प्रार्थना की, लेकिन चालक नहीं माना। वह अपनी जिद पर अड़ा रहा और फिर मारपीट पर उतर आया। लात-घूंसे मारकर महिला को जमीन पर पटक-पटक कर पीटा। शोर मचने पर कुछ स्थानीय राहगीरों ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद चालक फरार हो गया।

Advertisement

मौके पर पहुंचे एक अन्य टेंपो चालक हनीफ ने महिला को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के पैर में फ्रैक्चर होने की आशंका है और वह चलने की हालत में नहीं है। परिजनों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया और टेंपो का नंबर भी नोट कर लिया है।

तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया था। यदि लिखित शिकायत मिलती है तो जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता के गांव के पूर्व सरपंच मुबारक ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा, मात्र 10 रुपये कम पड़ने पर महिला के साथ इतनी क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जा सकती। कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए इस घटना स्थानीय स्तर पर आक्रोश है।

Advertisement
×