हरियाणा भाजपा के फेसबुक पेज पर फॉलोअर्स एक मिलियन पार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा की सोशल मीडिया पहुंच मजबूत होती जा रही है। हरियाणा भाजपा के फेसबुक पर आधिकारिक पेज ने 10 लाख (एक मिलियन) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने इस उपलब्धि...
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा की सोशल मीडिया पहुंच मजबूत होती जा रही है। हरियाणा भाजपा के फेसबुक पर आधिकारिक पेज ने 10 लाख (एक मिलियन) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने इस उपलब्धि को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए डिजिटल सफलता बताया है। मोहनलाल बडौली ने कहा कि सरकार के जनहितैषी कार्यों और पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की मीडिया और सोशल मीडिया टीम जनता तक सफलतापूर्वक पहुंचा रही है, जिसका नतीजा यह है कि 10 लाख लोग भाजपा फेसबुक पेज से जुड़ गए हैं। सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक अरुण यादव ने कहा कि भाजपा हरियाणा का आधिकारिक फेसबुक पेज प्रदेश सरकार की योजनाओं, संगठनात्मक गतिविधियों, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और पार्टी अभियानों की जानकारी लगातार जनता तक पहुंचा रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भाजपा हरियाणा प्रदेश के लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर रही है और सरकार की नीतियों व उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

