Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नूंह के पिनंगवा में हरिओम ज्वेलर्स की दुकान में सेंध, जेवरात ले उड़े चोर, CCTV में हुए कैद

Theft in Jewellers Shop: रात के अंधेरे में ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर की चोरी, इलाके में दहशत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
Theft in Jewellers Shop
Advertisement

Theft in Jewellers Shop: नूंह जिले के पिनंगवा कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित मैसर्स हरिओम ज्वेलर्स की दुकान से शनिवार-रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इस वारदात की सूचना दुकान मालिक को सुबह मिली जिसके बाद पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और अपने स्तर पर छानबीन शुरू कर दी।

दुकान मालिक हरिओम पुत्र नत्थीलाल ने बताया कि मुख्य रूप से चांदी का सामान चोरी किया गया है। यह वारदात करीब साढ़े तीन बजे रात को अंजाम दी गई। चोरों ने दुकान के सीसीटीवी पर ब्लैक स्प्रे कर दिया, लेकिन पास के अन्य कैमरों में करीब आधा दर्जन चोर साफ दिखाई दे रहे हैं, जो जेवरात लेकर अनाज मंडी की तरफ भागते नजर आ रहे हैं। अनुमान है कि चोरों की कुल संख्या दर्जन भर के आसपास हो सकती है।

Advertisement

चोरी की सूचना मिलते ही डीएसपी पुनहाना जितेंद्र सिंह राणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम बुलाई। दुकान के बाहर तंग गली में भारी भीड़ जुट गई।

Advertisement

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पिनंगवा थाना पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर और उसके आधार पर शुरुआत में जुटाए सबूत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके में चोरी की इस बड़ी वारदात से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस वारदात की जांच के लिए टीमों को लगा दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है अभी पुलिस को शिकायत नहीं मिली है और पूरी तरह से अभी यह भी आकलन नहीं किया गया है कि कितने के आभूषण दुकान से चोरी किए गए हैं, लेकिन यह जरूर है कि यह एक बड़ी वारदात हुई है और व्यापारियों में दहशत है। पुलिस की ओर से दावा किया गया है कि जल्द ही इस पूरी गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।

वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि बड़ी वारदात हुई है। जिसमें सीसीटीवी फुटेज में पता चला है कि 6 संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। हादसे के बाद ही स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, कुल कितने रुपये के आभूषण चोरी हुए हैं इसका आकलन किया जा रहा है। फिलहाल गलियों में पुलिस की तरफ से गस्त को बढ़ाया जाएगा, उन्होंने लोगों से सहयोग करने का अपील की है। ज्यादा से ज्यादा बाइक राइडर लगाई जाएगी। जांच के लिए तीन अलग-अलग टीमें लगा दी गई है।

Advertisement
×