Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हिसार चर्च के सामने पुलिस की मौजूदगी में हनुमान चालीसा का पाठ

हिसार में 160 साल पुरानी सेंट थॉमस चर्च के सामने एवं पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के पीछे स्थित क्रांतिमान पार्क में बृहस्पतिवार क्रिसमस के दिन बजरंग दल ने विराट हिंदू शक्ति संगम का आयोजन किया और हवन यज्ञ कर हनुमान चालीसा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

हिसार में 160 साल पुरानी सेंट थॉमस चर्च के सामने एवं पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के पीछे स्थित क्रांतिमान पार्क में बृहस्पतिवार क्रिसमस के दिन बजरंग दल ने विराट हिंदू शक्ति संगम का आयोजन किया और हवन यज्ञ कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। जबकि चर्च में क्रिसमस पर कार्यक्रम हुए। वहीं पुलिस ने एहतियात के तौर पर दो डीएसपी के नेतृत्व में 300 पुलिस कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया था, जिनके साथ वाटर कैनन, आंसू गैस के गोले व व्रज वाहन भी थे। कार्यक्रम में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापति और प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम क्रांति भी पहुंचे। उन्होंने बंग्लादेश में मारे गए हिंदुओं को श्रद्धांजलि दी। क्रिसमस पर चर्च के सामने क्रांतिमान पार्क में बजरंग दल के कार्यक्रम की घोषणा के बाद एक्शन अंगेस्ट हेट संगठन ने हिसार नगर निगम आयुक्त, एसपी से मुलाकात की तो उन्होंने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया और पुलिस हरकत में आई।

Advertisement
Advertisement
×