Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Gurugram Warehouse Fire: धुनेला इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, कई वेयरहाउस और फैक्ट्रियों को चपेट में लिया

Gurugram Warehouse Fire:  तेज हवा से आग ने लिया विकराल रूप, रातभर और सुबह तक बुझाने में जुटी रहीं सरकारी-निजी फायर ब्रिगेड; करोड़ों के नुकसान की आशंका

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
धुनेला स्थित उद्योग नगरी और वेयरहाउस एरिया में लगी भीषण आग। हप्र
Advertisement

Gurugram Warehouse Fire: गुरुग्राम जिले के गांव धुनेला स्थित उद्योग नगरी और वेयरहाउस एरिया में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के कई वेयरहाउस और औद्योगिक इकाइयों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई।

आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और शुरुआत में आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि, आग की भयावहता को देखते हुए गुरुग्राम समेत आसपास के क्षेत्रों से सरकारी और निजी फायर ब्रिगेड की अतिरिक्त गाड़ियां बुलानी पड़ीं। राहत एवं बचाव दल के साथ चिकित्सा टीमें भी एहतियात के तौर पर मौके पर तैनात हैं।

Advertisement

Advertisement

फायर ब्रिगेड कर्मी रातभर और मंगलवार सुबह तक आग बुझाने में जुटे रहे। अधिकारियों के अनुसार, आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

बताया जा रहा है कि जिन गोदामों में आग लगी, उनमें कई नामी कंपनियों का सामान रखा हुआ था। आग से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का वास्तविक आकलन किया जाएगा।

Advertisement
×