Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

गुरुग्राम विवि के विद्यार्थी पीजीआईएमएस में करेंगे क्लीनिकल ट्रेनिंग

यूएचएसआर के साथ एमओयू से मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा, शोध और व्यावहारिक प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने अकादमिक सहयोग के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए हरियाणा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू)...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

यूएचएसआर के साथ एमओयू से मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा, शोध और व्यावहारिक प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा

गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने अकादमिक सहयोग के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए हरियाणा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है। इसके तहत विश्वविद्यालय के साइकोलॉजी विद्यार्थियों को अब पीजीआईएमएस में क्लीनिकल ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें प्रशिक्षण के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं होगी।

कुलपति डॉ. संजय कौशिक की पहल और मार्गदर्शन में हुए इस एमओयू के तहत दोनों विश्वविद्यालय अकादमिक, क्लीनिकल ट्रेनिंग और रिसर्च के क्षेत्र में सहयोग करेंगे। विद्यार्थियों को पीजीआईएमएस में वास्तविक मरीजों से जुड़े मानसिक स्वास्थ्य मामलों को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का अवसर मिलेगा। डॉ. संजय कौशिक ने कहा कि समझौता विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्हें प्रदेश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान में वास्तविक मरीजों पर काम करने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।

Advertisement

इससे उनके क्लीनिकल कौशल के साथ रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी सिजोफ्रेनिया, बाइपोलर डिसऑर्डर, डिप्रेशन, बच्चों से संबंधित मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं और नशे से जुड़ी मानसिक बीमारियों के विभिन्न मामलों का अध्ययन कर सकेंगे।

Advertisement

पीजीआईएमएस के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि यह केवल दो विश्वविद्यालयों के बीच समझौता नहीं, बल्कि हरियाणा में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में दूरगामी कदम है। गुरुग्राम विश्वविद्यालय की डीन प्रो. गायत्री रैना आर्य ने बताया कि एमओयू के तहत भविष्य में दोनों विश्वविद्यालय संयुक्त रिसर्च प्रोजेक्ट और कॉन्फ्रेंस भी आयोजित करेंगे। इस अवसर पर यूएचएसआर के कुलसचिव डॉ. रूप सिंह, पीजीआईएमएस निदेशक डॉ. एसके सिंघल, डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. एम. वशिष्ठ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
×