Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

गुरुग्राम : संत गुरु रविदास जी का संदेश आज भी प्रासंगिक : नायब सैनी

गुरु रविदास की पवित्र कलश यात्रा को 27 संगठनात्मक जिलों के लिए किया रवाना

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरु रविदास की जन्मस्थली से लाई गई मिट्टी को कलश वंदन यात्रा के लिए रवाना करते हुए। साथ में हैं भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता और विधायक मुकेश शर्मा। -हप्र
Advertisement
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में काशी के गुरु रविदास जन्मस्थल सीर गोवर्धनपुर से शुरू हुई पवित्र कलश यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्रीय एकता का जनआंदोलन है। इसमें हरियाणा सक्रिय सहभागिता के साथ योगदान देगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को गुरुग्राम में आयोजित भव्य समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। यहां से गुरु रविदास की पवित्र कलश यात्रा को हरियाणा के सभी 27 संगठनात्मक जिलों के लिए रवाना किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने शीतला माता मंदिर में पूजा की।

इसके बाद उन्होंने 30 जुलाई को कलश यात्रा के गुरुग्राम आगमन पर मंदिर परिसर में स्थापित पवित्र कलश को श्रद्धापूर्वक अपने सिर पर धारण कर यात्रा रवानगी स्थल तक पहुंचाया और वहां से कलश यात्रा को सभी 27 जिला के प्रतिनिधियों को सौंपते हुए रवाना किया।

Advertisement

कार्यक्रम में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, बवानी खेड़ा से विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, होडल विधायक हरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी संगठनात्मक जिलों के माध्यम से यह पवित्र कलश गांव-गांव, शहर-शहर और घर-घर पहुंचेगा तथा समाज को जोड़ने का कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गुरुग्राम की संत रविदास धर्मशालाओं के लिए 31 लाख की राशि देने को घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी का सपना ऐसा समाज है, जहां किसी के साथ भेदभाव न हो, सभी को समान अवसर मिले, कोई भूखा न सोए और प्रत्येक व्यक्ति सम्मान एवं निर्भय जीवन का अधिकारी बने।

अर्चना गुप्ता ने कहा कि वाराणसी स्थित गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश हरियाणा के सभी 27 जिलों में पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत होगा। कार्यक्रम में प्रदेश की उपाध्यक्षा बंतों कटारिया, पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल, भाजपा गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, गुरुग्राम महानगर अध्यक्ष अजीत यादव, पूर्व मंत्री बनवारीलाल, पूर्व मंत्री जगदीश नैयर, गुरुग्राम मेयर राजरानी मल्होत्रा, मानेसर मेयर डॉ इंद्रजीत यादव उपस्थित रहे।

Advertisement
×