Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गुरुग्राम : दुरुस्त सड़क को फिर बना रहे, गड्ढों वाली की सुध नहीं : पंकज डावर

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि शहर में टूटी सड़कें तो बन नहीं रही, लेकिन जो सड़कें ठीक-ठाक हैं उन्हें फिर से बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनएच-48 पर राजीव चौक फ्लाईओवर के साथ...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि शहर में टूटी सड़कें तो बन नहीं रही, लेकिन जो सड़कें ठीक-ठाक हैं उन्हें फिर से बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनएच-48 पर राजीव चौक फ्लाईओवर के साथ शहर में आने वाली सड़क में कहीं कोई गड्ढा नहीं है। सड़क टूटी भी नहीं थी। कहीं कोई खुदाई नहीं की गई थी। इसके बावजूद रात को इस सड़क को फिर से बना दिया गया। डावर ने कहा कि गुरुग्राम में विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। शहर की अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, उन्हें बनाने के लिए सोचा तक नहीं जा रहा। यह प्रशासन की कार्यप्रणाली को संदेह के घेरे में खड़ा करता है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर प्रशासन का ध्यान टूटी सड़कों की मरम्मत की ओर क्यों नहीं है? क्या यह केवल दिखावे के लिए विकास कार्य किए जा रहे हैं या इसके पीछे कोई और कारण है?

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर केवल जनता को गुमराह कर रही है। वास्तविकता यह है कि भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण शहर की बुनियादी सुविधाएं चरमराई हुई हैं। आम जनता रोजाना खराब सड़कों के कारण परेशानी झेल रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान देने के बजाय अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धेश्वर चौक से शिव मूर्ति चौक तक की सड़क, न्यू कॉलोनी मोड़ से मदनपुरी होते हुए कादीरपुर तक की सड़क, सेक्टर-10 चौक की सड़क तथा पटौदी चौक से बसई तक की सड़क की हालत खराब है। इन पर गड्ढे हो चुके हैं। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति केवल प्रशासनिक लापरवाही ही नहीं, बल्कि सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार की ओर भी इशारा करती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तुरंत प्रभाव से शहर की टूटी सड़कों की मरम्मत करवाई जाए।\B

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×