Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मुठभेड़ में गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा एक लाख का इनामी बदमाश

पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोलियां गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक लाख रुपये के इनामी अंतरराज्यीय बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा, उत्तर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोलियां

गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक लाख रुपये के इनामी अंतरराज्यीय बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, गृहभेदन और शस्त्र अधिनियम सहित करीब दो दर्जन संगीन वारदातों में वांछित था। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि 4/5 जनवरी की रात अपराध शाखा सेक्टर-40 गुरुग्राम के इंचार्ज निरीक्षक ललित कुमार को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि कुख्यात बदमाश यादराम हथियारों से लैस होकर बिना नंबर की बाइक पर सोहना की ओर जा रहा है।

Advertisement

गुरुग्राम में सोमवार को पुलिस की मुठभेड़ में घायल चिकित्साधीन बदमाश। -हप्र
गुरुग्राम में सोमवार को पुलिस की मुठभेड़ में घायल चिकित्साधीन बदमाश। -हप्र

सूचना के आधार पर सीआईए सेक्टर-40 गुरुग्राम और सीआईए पुन्हाना (जिला नूंह) की टीमों ने संयुक्त रूप से सोहना-गुरुग्राम रोड पर महेंद्रवाड़ा गांव के कच्चे रास्ते पर नाकेबंदी की। देर रात एक बिना नंबर की बाइक पर सवार व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

Advertisement

आरोपी की फायरिंग में दो गोली पुलिस की गाड़ी पर और एक गोली उपनिरीक्षक ललित कुमार की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान यादराम (50) निवासी औरैया, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई, जो वर्तमान में जयपुर में रह रहा था।

घटनास्थल से बाइक, हेलमेट, देशी कट्टा, पिस्टल, नौ खाली खोल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना भोंडसी में पुलिस पर जानलेवा हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement
×