Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Gurugram News : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, कोर्ट ने 1 जून तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

मंत्री को पेशी के लिए ईडी लेकर पहुंची गुरुग्राम कोर्ट, पहली पेशी में सात दिन का व दूसरी पेशी में मिला था दो दिन का रिमांड

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
ईडी की हिरासत में संजीव अरोड़ा। हप्र
Advertisement

Gurugram News : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की दो दिन के रिमांड के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने उन्हें सोमवार को यहां अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उनकी पेशी के दौरान परिवार के सदस्यों के अलावा काफी संख्या में रिश्तेदार, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बता दें कि ईडी गुरुग्राम शाखा की ओर से संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार करने के बाद अदालत से उनकी रिमांड मांगी थी। अदालत ने पहली बार उन्हें सात दिन की ईडी रिमांड पर भेजा था। पूछताछ आगे बढ़ाने के लिए ईडी की ओर से दो दिन का और रिमांड मिला था। सोमवार को सात एवं दो दिन को मिलकर नौ दिन तक ईडी की पूछताछ में शामिल रहे मंत्री संजीव अरोड़ा को अदालत में ईडी की ओर से पेश किया गया।

Advertisement

ईडी के जांच अधिकारी ने अदालत के समक्ष जानकारी दी कि फिलहाल के लिए पूछताछ पूरी हो चुकी है। ईडी की ओर से और रिमांड की मांग नहीं की गई। लिहाजा अदालत ने मंत्री संजीवच अरोड़ा को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। अब वे 14 दिन तक भौंडसी जिला जेल में रहेंगे। एक जून को उनकी पेशी होगी। उस पेशी पर तय हो पाएगा कि मंत्री संजीव अरोड़ा को बेल मिलेगी या फिर उन्हें और अधिक समय तक जेल में रहना पड़ेगा।

Advertisement

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का सामना कर रहे आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा को आज गुरुग्राम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दो दिन की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद ईडी ने उन्हें भारी सुरक्षा के बीच गुरुग्राम अदालत में पेश किया, जहां से माननीय कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश सुनाया है। अब संजीव अरोड़ा को आगामी 1 जून को दोबारा कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा के एडवोकेट अर्जुन दिवान ने कहा कि संजीव अरोड़ा जी को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया है। ज्यूडिशियल कस्टडी के समय कोई अधिक दलील नहीं दी जाती। एक जून को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टरी पूरी होने के बाद सुनवाई होगी।

Advertisement
×