Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Gurugram News: शिवाजी नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1810 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

Gurugram News: एचएसपीसीबी की टीम ने आवासीय क्षेत्र में चलाया विशेष अभियान, एक उल्लंघनकर्ता के खिलाफ कार्रवाई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Gurugram News: हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी), गुरुग्राम रीजन (नॉर्थ) द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह अभियान शिवाजी नगर के रिहायशी क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक वस्तुओं के अवैध उपयोग, भंडारण और वितरण पर रोक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया।

अभियान के दौरान क्षेत्रीय अधिकारी आकांक्षा तंवर, एईई कामेश, एईई विशाल, साइंटिस्ट-बी अर्जू, एईई आशीष गहलावत तथा जेईई राघवेंद्र की टीम ने विभिन्न दुकानों, विक्रेताओं और भंडारण स्थलों का निरीक्षण किया।

Advertisement

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, गुरुग्राम (उत्तर) की क्षेत्रीय अधिकारी आकांक्षा तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवाजी नगर स्थित मकान नंबर 215ए/16 में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री का भंडारण पाया गया। टीम ने मौके से कुल 1810 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की।

Advertisement

उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जब्त की गई प्लास्टिक सामग्री को पर्यावरण अनुकूल निपटान के लिए एम/एस जेबीएम एनवायरो वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, ताजपुर, मुरथल, सोनीपत भेज दिया गया है।

Advertisement
×