Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Gurugram News : कोर्ट परिसर के रिकॉर्ड रूम में लगी आग, रिकार्ड जलने की आशंका

फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रविवार को गुरुग्राम की जिला अदालत में आग लगने के बाद रिकॉर्ड रूम से निकलता धुआं
Advertisement

Gurugram News : लोअर कोर्ट के रिकॉर्ड रूम में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। धुआं और आग की लपटे उठती देख आसपास मौजूद लोगों और वकीलों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। रविवार होने के कारण कोर्ट परिसर में अवकाश था और अधिकांश स्टाफ मौजूद नहीं था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रिकॉर्ड रूम में रखे रिकार्ड की जलने की जानकारी भी सामने आई। हालांकि कितना रिकॉर्ड पूरी तरह जल चुका है और कितना सुरक्षित बचाया गया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय रिकॉर्ड रूम से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। वहां से गुजर रहे कुछ वकीलों ने तुरंत चौकीदार और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास तेज कर दिया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोक लिया गया।

Advertisement

फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट आग लगने की संभावित वजह मानी जा रही है, लेकिन वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। आग पूरी तरह बुझने के बाद रिकॉर्ड रूम में सर्च अभियान चलाया जाएगा जिससे नुकसान का सही आकलन किया जा सके।

Advertisement

Advertisement
×