Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Gurugram News: स्थानीय स्तर पर विद्युत समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें : विक्रम सिंह

मुख्यालय, एचवीपीएनएल एवं जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय के दिए निर्देश

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) एवं उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह
Advertisement

Gurugram News: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) एवं उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने सभी ऑपरेशन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थानीय स्तर पर उत्पन्न होने वाली विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर समयबद्ध तरीके से किया जाए।

उन्होंने कहा कि कई ऐसे मामले उनके संज्ञान में आए हैं, जिनका समाधान संबंधित क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा मुख्यालय, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) अथवा जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर स्थानीय स्तर पर किया जा सकता था। इसके बावजूद ऐसे मामलों का समय पर समाधान नहीं होने के कारण आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों को सीधे प्रबंध निदेशक कार्यालय से संपर्क करना पड़ रहा है।विक्रम सिंह ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की स्थिति स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही, समन्वय की कमी अथवा अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं तथा कार्यकारी अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था की नियमित समीक्षा करें, मुख्यालय एवं एचवीपीएनएल के साथ प्रभावी समन्वय बनाए रखें तथा उपभोक्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें।

Advertisement

प्रबंध निदेशक ने कहा कि भविष्य में यदि ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों द्वारा पर्याप्त प्रयास नहीं किए गए अथवा समन्वय में कमी पाई गई, तो जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। निगम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

Advertisement
×