Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Gurugram news बिनोला की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी को भी भाजपा गुजरात ले गई : दीपेंद्र हुड्डा

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि गुड़गांव एक्स-सर्विसमेन का इलाका है। यहां 'जय जवान, जय किसान' के नारे की गूंज हर तरफ सुनाई देती है। हर गांव में, हर परिवार में कहीं-न-कहीं कोई फौजी जरूर रहा है। इसलिए उन्होंने यहां...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गुरुग्राम के पटौदी कस्बे में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए। -हप्र
Advertisement
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि गुड़गांव एक्स-सर्विसमेन का इलाका है। यहां 'जय जवान, जय किसान' के नारे की गूंज हर तरफ सुनाई देती है। हर गांव में, हर परिवार में कहीं-न-कहीं कोई फौजी जरूर रहा है। इसलिए उन्होंने यहां गांव बिनौला में इंडियन नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी मंजूर कराई थी, जिसका शिलान्यास पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया था। भूमि अधिग्रहण, चारदीवारी, परिधीय मार्ग, गार्ड कक्ष और निगरानी टावर जैसे काम पूरे भी करा दिए, लेकिन उसके बाद केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार बन गयी और उसने रक्षा विश्वविद्यालय का काम ठंडे बस्ते में डाल दिया। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का जितना काम हमने कराया उसके आगे भाजपा सरकार एक ईंट तक नहीं लगा पाई।दीपेंद्र पटौदी ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बेल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग की मिलीभगत से हरियाणा समेत हर प्रदेश में वोट चोरी का खेल किया। इसकी पोल चुनाव आयोग के दो आयुक्तों ने खोल दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में वोट चोरी ही नहीं, पूरी सरकार चोरी की गई है।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल में भाजपा सरकार ने गुरुग्राम को 'कूड़ा ग्राम', 'जल ग्राम' और ‘गुरुजाम’ बना दिया है। कांग्रेस सरकार के समय गुड़गांव की पहचान मिलेनियम सिटी के रूप में हुई। गुड़गांव को मेट्रो, रैपिड मेट्रो से जोड़ा गया। देश की पहली रैपिड मेट्रो से गुड़गांव को जोड़ने का काम किया। भाजपा सरकार के 12 साल में मेट्रो का एक खंभा भी अभी तक ऑपरेशनल नहीं हुआ।

Advertisement

दीपेंद्र ने भाजपा के चुनावी वादे याद दिलाते हुए कहा कि चुनाव के समय वादा किया था कि जिस दिन सरकार बनेगी, बड़े-बुजुर्गों को 6000 रुपये बुढ़ापा पेंशन, हर महिला को लाडो लक्ष्मी योजना में 3100 हर महीने, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, हुड्डा सरकार वाली 100-100 गज के प्लॉट की स्कीम दोबारा शुरू करके 36 बिरादरी के गरीब, एससी, बीसी परवारों मुफ़्त प्लॉट देने, पौने दो लाख एंप्लॉई को पक्का करने, सफाई कर्मचारियों को पक्का करने जैसे अनेक वादे किए थे। लेकिन कोई वादा पुरा नहीं किया।

Advertisement

इस अवसर पर पूर्व सांसद राज बब्बर, विधायक कुलदीप वत्स, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा व पटौदी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रही पर्ल चौधरी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव, शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर, हरियाणा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन मनोज बागड़ी, पटौदी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र चौहान, फर्रुखनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव, अभिषेक यादव, सतीश बंधु, सीमा हुड्डा, बिजेंद्र रंगा, राजेश यादव, जसविंदर बिसला, अतर सिंह नंबरदार, परवेश वर्मा, विकास ठनकरण, परवीन, अमन तंवर, विकास हुड्डा, सूबे सिंह यादव, मनोज पुनिया ऐड्वोकेट, मुकेश पवन चौधरी, मनोज कुमार, हरीओम सब्बरवाल, राज कुमार, सुभाष सरपंच, सुखबीर तंवर, सोनू राठी मौजूद रहे।

Advertisement
×