Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Gurugram News : चलती कार में खतरनाक स्टंट करते व्यक्ति पर हमला, गुरुग्राम पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

चलती कार में स्टंट करते व्यक्ति पर हमला, गुरुग्राम पुलिस ने की कार्रवाई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Gurugram News : गुरुग्राम पुलिस ने एक वीडियो का संज्ञान लिया है जिसमें द्वारका एक्सप्रेस-वे पर एक चलती थार गाड़ी में सवार एक व्यक्ति खिड़की से आधा बाहर लटके हुए दिख रहा है। वीडियो में व्यक्ति इस कृत्य को करते हुए खुद को फिल्माता हुआ भी दिखाई दे रहा है।

यह वीडियो एसयूवी के पीछे चल रही एक दूसरी कार में बैठे किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया था। इसे एक ‘एक्स' उपयोगकर्ता ने गुरुग्राम पुलिस और दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए अपलोड किया और कार्रवाई की मांग की। उपयोगकर्ता ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस तरह के स्टंट ना केवल स्टंट करने वालों की जान को खतरे में डालते हैं, बल्कि राजमार्ग पर चल रहे अन्य वाहनों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करते हैं।

Advertisement

पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले का संज्ञान लिया है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। गुरुग्राम में इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है। पुलिस ने पूर्व में भी ऐसे कई मामलों में चालान जारी किए हैं और वाहन जब्त किए हैं। नवंबर 2025 में, हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ पी सिंह की थार गाड़ी को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद उत्पन्न हो गया था।

Advertisement

डीजीपी ने गुरुग्राम में एक संवाददाता सम्मेलन में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कथित तौर पर टिप्पणी की थी कि ज्यादातर थार और बुलेट चालकों की मानसिकता आपराधिक होती है। इसके बाद, गुरुग्राम के एक निवासी और महिंद्रा थार के मालिक ने पुलिस अधिकारी को कानूनी नोटिस भेजकर सार्वजनिक माफी मांगने और टिप्पणी वापस लेने की मांग की थी।

Advertisement
×