Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Gurugram Crime News : तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म-हत्या, आरोपित पड़ोसी गिरफ्तार

गड्ढे में बच्ची के शव को दबाकर फरार हो गया था आरोपी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र।
Advertisement

Gurugram Crime News : हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आराेपित काे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि आरोपित उसी ही बिल्डिंग में रहता था, जहां पीड़िता अपने माता-पिता के साथ रहती थी। वह बच्ची के साथ खेलता था। वह शिवनाथ बिहार के सुपौल जिले का रहने वाला है। वह यहां एक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में काम करता था।

Advertisement

पुलिस पूछताछ में उसने कबूल किया है कि वह गुरुवार की देर शाम बच्ची को घर से चार किलोमीटर दूर लेकर गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद वहां एक गड्ढा खोदकर बच्ची के शव को दबा दिया और फरार हो गया। आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के अपराध को कबूल किया है।

Advertisement

इस मामले में पुलिस ने बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर शुक्रवार को बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी।उन्हाेंने बताया कि आरोपित बच्ची को लेकर जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी को काबू कर लिया।

Advertisement
×