Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Gurugram Crime : बदमाश बेटे को निशाना बनाने आए थे, बीच सड़क पिता की ले ली जान; गुरुग्राम में हत्या से सनसनी

गुरुग्राम में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, युवक के पेट में सटाकर मारी गोली, मौके पर मौत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक चित्र
Advertisement

Gurugram Crime : शहर में पल्सर पर सवार तीन बदमाशों ने बीच सड़क युवक को रोककर पेट में सटाकर गोलियां मार दीं। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार बसई गांव निवासी महेंद्र अपने बेटे साहिल के साथ बाइक पर किसी काम से जा रहा था।

पेट से सटाकर मारी गोली

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पीछे से पल्सर पर आए तीन नकाबपोश युवकों ने उसका पीछा कर बीच रास्ते उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया। एक बदमाश ने बाइक से उतरते ही पिस्टल निकाली और महेंद्र के पेट से सटाकर ताबड़तोड़ फायर कर दिए। खून से लथपथ महेंद्र सड़क पर गिर पड़ा और आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

Advertisement

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महेंद्र को सेक्टर-10 सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अत्यधिक खून बहने के कारण मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि जनवरी में महेंद्र का कुछ स्थानीय युवकों से झगड़ा हुआ था। शक है कि उसी रंजिश में सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर केस दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

Advertisement

बदमाश बेटे को मारने आए थे...

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बदमाश बेटे को मारने आए थे, लेकिन उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का एक बेटा हत्या के आराेप में जेल में बंद है। एसीपी कपिल ने कहा कि गोली चलने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। महेंद्र नाम के व्यक्ति को गोली लगी है। तीन लोग बाइक पर आए थे, कुछ लोगों की पहचान हुई है। जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
×