Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Gurugram Bomb Threat : गुरुग्राम नगर निगम को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी संगठन के नाम से आया ईमेल

गुरुग्राम नगर निगम कार्यालय पहुंची पुलिस और बम स्क्वॉड

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Gurugram Bomb Threat : नगर निगम गुरुग्राम कार्यालय को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हडक़ंप मच गया। ईमेल मिलते ही अधिकारी-कर्मचारी दफ्तर से बाहर दौड़े। सूचना पर पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। पूरे परिसर को खाली कराकर सघन चेकिंग शुरू की गई।

धमकी भरी ईमेल गुरुवार सुबह 11:38 बजे निगम की आधिकारिक आईडी पर आया। इसमें 1:11 बजे आईईडी ब्लास्ट करने की धमकी दी गई थी। ईमेल खालिस्तानी नेशनल आर्मी के इंजीनियर गुरंख सिंह, रुकन शाहवाला, डॉ. गुरनिवेर सिंह और खान रजदा के नाम से भेजा गया है। ईमेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाना बनाने, पांच और छह सितंबर को बठिंडा में और 13 सितंबर को क्रिकेट स्टेडियम में हमला करने की धमकी दी गई है।

Advertisement

साथ ही 700 किसानों का बदला भाजपा से लेने, अमृतसर के घरिंडा थाने, यूपी के डीजीपी यादव और उनके रिश्तेदारों पर हमले की बात कही गई है। ईमेल में लिखा है कि 13 सितंबर तक क्रिकेट खेलने के स्थान से बचें और किसी लावारिस आईफोन को हाथ न लगाएं, उससे धमाका हो सकता है।

Advertisement

धमकी के बाद संबंधित राज्यों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। नगर निगम परिसर की हर मंजिल, पार्किंग और संदिग्ध जगहों की बारीकी से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस इसे शरारत या हॉक्स कॉल मान रही है, लेकिन कोई जोखिम नहीं ले रही। साइबर सेल ईमेल भेजने वाले को ट्रेस करने में जुटी है, ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Advertisement
×