Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गुरु रविदास ने दिया समाज से ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाने का संदेश : संदीप शर्मा

बल्लभगढ़ में  गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर गांव मोहना में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ बसपा नेता संदीप शर्मा पन्हेड़ा मुख्यातिथि रहे। उन्होंने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गांव मोहना में आयोजित रविदास जयंती कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते बसपा नेता संदीप शर्मा पन्हेड़ा।-निस
Advertisement

बल्लभगढ़ में  गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर गांव मोहना में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ बसपा नेता संदीप शर्मा पन्हेड़ा मुख्यातिथि रहे। उन्होंने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु रविदास ने समाज से ऊंच-नीच और भेदभाव को मिटाने का संदेश दिया और उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को जोड़ने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी को उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरु रविदास की प्रतिमा पर विधिवत माल्यार्पण से हुई। कार्यक्रम में मौजूद सरदारी व गणमान्य लोगों ने संदीप शर्मा का पगड़ी बांधकर और फूल मालाओं से स्वागत किया। संदीप शर्मा ने कहा कि संत रविदास ने अपनी रचनाओं में ब्रजभाषा, अवधी, उर्दू-फारसी, राजस्थानी, खड़ी बोली और रेख़ता जैसी भाषाओं का प्रयोग कर आमजन तक संदेश पहुँचाया। उनके 40 पद पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कृष्ण भक्त मीरा बाई और झाली रानी बाई उनके शिष्य रही हैं।

Advertisement

बसपा नेता ने युवाओं से अपील की कि वे संत रविदास के विचारों को अपनाएं और समाज में भाईचारा और समानता की भावना बढ़ाएं। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि गांव मोहना के जाटव भवन में 11 लाख रुपए की लागत से पुस्तकालय भवन बनाया जाएगा।

Advertisement

कार्यक्रम में ओमप्रकाश सरपंच बलई, पप्पू सरपंच, दानी सरपंच मोहना, मेहरचंद, झूलन मेम्बर, संजय, सागर, रणवीर मेम्बर, लीला, राजपाल, महेंद्र, रामपाल, मेघा मेबर, शीशपाल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement
×