Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

गुजविप्रौवि के वीसी प्रो. नरसीराम बिश्नोई रिलीव, सीडीएलयू वीसी को अतिरिक्त कार्यभार

कार्यकाल पूरा होने के बाद भी संभाल रहे थे प्रभार; इनसो कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और लड्डू बांटकर जताई खुशी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कैप्शन: गुजविप्रौवि में नए कुलपति प्रो. विजय कुमार का स्वागत करते कुलसचिव डॉ. विजय कुमार, साथ में पूर्व कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई।-हप्र
Advertisement

हिसार के गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (गुजविप्रौवि) के कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई को कुलपति पद के अतिरिक्त प्रभार से रिलीव कर दिया गया है। उनके स्थान पर चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के कुलपति डॉ. विजय कुमार को गुजविप्रौवि के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। डॉ. विजय कुमार ने रविवार को कार्यभार संभाल लिया। पूर्व कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने उन्हें विधिवत कार्यभार सौंपा।

कार्यभार संभालने से पहले डॉ. विजय कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर में गुरु जम्भेश्वर महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की।

Advertisement

इनसो कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

वीसी पद से प्रो. नरसीराम बिश्नोई को रिलीव किए जाने के फैसले के बाद इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और लड्डू बांटकर खुशी जताई।

Advertisement

छात्र नेता अज्जू घनघस ने कहा कि कुलपति के रिलीव होने से छात्र खुश हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने दुर्भावना से काम किया और सुविधाओं की मांग करने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की।

122 आवेदकों में से होगा नए नियमित वीसी का चयन

उल्लेखनीय है कि प्रो. नरसीराम बिश्नोई का तीन वर्ष का नियमित कार्यकाल 2 मई 2026 को पूरा हो गया था। इसके बाद उन्हें आगामी आदेशों तक कार्यवाहक प्रभार सौंपा गया था। अब उन्हें इस अतिरिक्त प्रभार से भी मुक्त कर दिया गया है। प्रो. बिश्नोई ने दूसरे कार्यकाल के लिए दोबारा आवेदन किया है।

विश्वविद्यालय के नए नियमित कुलपति के चयन के लिए कमेटी का गठन पहले ही किया जा चुका है। कुलपति पद के लिए देशभर से करीब 122 प्रोफेसरों और प्रशासनिक अधिकारियों ने आवेदन किया है। चयन प्रक्रिया के तहत विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक भी हो चुकी है और स्क्रीनिंग प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई जा रही है।

प्रो. विजय कुमार ने दिया ‘5सी’ और ‘3डी’ का मंत्र

कार्यभार संभालने के बाद कमेटी हॉल में शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रो. विजय कुमार ने विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए ‘5सी’ और ‘3डी’ को मूल मंत्र बताया। उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया।

Advertisement
×