Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ग्रीन बेल अभियान का शुभारंभ, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने का आह्वान : विधायक राजेश जून

बहादुरगढ़ में पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के उद्देश्य से विधायक राजेश जून ने अपनी पत्नी सुनीता जून के साथ ‘ग्रीन बेल अभियान’ का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम क्लीन एंड ग्रीन ट्रस्ट द्वारा कान्हा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
राजेंद्र सिंह जून-file
Advertisement
बहादुरगढ़ में पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के उद्देश्य से विधायक राजेश जून ने अपनी पत्नी सुनीता जून के साथ ‘ग्रीन बेल अभियान’ का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम क्लीन एंड ग्रीन ट्रस्ट द्वारा कान्हा सुपरमार्केट में आयोजित किया गया।अभियान के तहत लोगों को खरीदारी के समय घर से कपड़े या जूट का थैला लाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही जो ग्राहक अपना थैला लेकर आएंगे, उनके सम्मान में स्टोर संचालक द्वारा घंटी (बेल) बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

मुख्य अतिथि विधायक राजेश जून ने इस अवसर पर क्लीन एंड ग्रीन संस्था को 1000 जूट बैग भेंट किए, जिन्हें आमजन के बीच वितरित किया जाएगा। वहीं उनकी पत्नी सुनीता जून ने कार्यक्रम के दौरान एक महिला रेहड़ी विक्रेता से भी खरीदारी कर स्थानीय विक्रेताओं को प्रोत्साहित किया और प्लास्टिक मुक्त खरीदारी का संदेश दिया।

Advertisement

विधायक राजेश जून ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यदि लोग सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग छोड़कर कपड़े या जूट के थैलों को अपनाएं, तो पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।

Advertisement

कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
×