Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

गुरु रविदास महाराज कलश वंदन यात्रा का रोहतक में भव्य स्वागत

समता, सामाजिक सद्भाव और मानवता-सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना यात्रा का उद्देश्य

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रोहतक: गुरु रविदास महाराज कलश वंदन यात्रा के रोहतक आगमन पर पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा पदाधिकारी।-निस
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित गुरु रविदास महाराज कलश वंदन यात्रा बुधवार को रोहतक पहुंची। यात्रा के शहर में प्रवेश पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पावन कलश का भव्य स्वागत किया। बाद में तेज कॉलोनी स्थित गुरु रविदास गुरुद्वारा में विधि-विधान के साथ कलश की स्थापना की गई।

इस अवसर पर यात्रा के जिला संयोजक डॉ. अशोक कुमार रंगा ने कहा कि कलश वंदन यात्रा का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, सामाजिक सद्भाव और मानवता की सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक और प्रासंगिक हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भाजपा महापुरुषों के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की उन्नति और समाज सेवा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Advertisement

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह ढाका, राजन बोहत, नरेश खुंडिया, मनमोहन गोयल, हिमांशु ग्रोवर, हरीओम मित्तल भाली, नवीन ढुल, पंकज भारद्वाज, अभिनंदन भारद्वाज, नितिन जैन, उदयभान मलिक, कपिल खत्री, राजसिंह अंबेडकर, राजेश प्रधान, सुनील, अशोक खुराना, अमित मग्गू, संगीता, वीना, दीपू नागपाल, डिम्पल जैन, सुमिता जांगड़ा, सुरेश किराड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Advertisement
×