'देश-प्रदेश में जनता के नहीं, ज्ञानेश कुमार के आशीर्वाद से बनीं सरकारें'
देश और प्रदेश में मौजूदा सरकार जनता के नहीं बल्कि ज्ञानेश कुमार के आशीर्वाद से बनी है। महिला कांग्रेस नेता डॉ़ स्वाति भारद्वाज ने भाजपा पर निशाना साधा और यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक नामचीन समाचार पत्र की रिपोर्ट...
देश और प्रदेश में मौजूदा सरकार जनता के नहीं बल्कि ज्ञानेश कुमार के आशीर्वाद से बनी है। महिला कांग्रेस नेता डॉ़ स्वाति भारद्वाज ने भाजपा पर निशाना साधा और यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक नामचीन समाचार पत्र की रिपोर्ट में खुलासा हो गया है कि किस तरह चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने सभी नियमों को ताक पर रखकर और अपने सहयोगी चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों को नजरअंदाज करके भाजपा को हर चुनाव में आशीर्वाद दिया है। चुनावी प्रक्रिया में धांधली करके 13.5 करोड़ मतदाताओं के वोट एसआईआर के माध्यम से काटकर भाजपा की सरकारें बनाने में मदद की। डॉ. स्वाति भारद्वाज ने कहा कि देश की जनता को वोट के मूल अधिकारों से वंचित कर लोकतंत्र की हत्या की है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और युवाओं की आवाज राहुल गांधी ने इससे पहले पूर्व में कई बार हर मंच पर कहा है कि देश के अंदर चुनाव आयोग की मिलीभगत से भाजपा वोट चोरी कर रही है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जनता में रोष व नाराजगी है।

