Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सरकारी गेहूं पर डाला डाका, रखवाले ही निकले चोर

सिलाना स्टेडियम में रखे 70 हजार कट्टों में से गेहूं निकालते चार युवक काबू

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अंबाला शहर की अनाज मंडी में कमजोर लिफ्टिंग के चलते लगे गेहूं के अंबार। -हप्र
Advertisement

झज्जर जिले के गांव सिलाना में सरकारी गेहूं चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। खाद्य आपूर्ति विभाग की सतर्कता से चार युवकों को सरकारी गेहूं चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। हैरानी की बात यह रही कि जिन लोगों के सिर गेहूं की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वही सरकारी अनाज पर हाथ साफ करते पकड़े गए। गांव सिलाना के स्टेडियम में सरकारी खरीद के बाद करीब 70 हजार गेहूं के कट्टे रखवाए गए थे। इन कट्टों की सुरक्षा के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान विभाग के इंस्पेक्टर अजय कुमार को गेहूं चोरी किए जाने की भनक लगी। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की तो वहां चार युवक गाड़ी में गेहूं के कट्टे लोड करते मिले।

जांच के दौरान गाड़ी से चोरी किए गए गेहूं के 9 कट्टे बरामद किए गए। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही चारों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लक्ष्य और नवीन निवासी गांव सिलाना, सुनील निवासी मदीना जिला रोहतक तथा गाड़ी चालक रमेश निवासी सुनारिया खुर्द जिला रोहतक के रूप में हुई है। पुलिस ने विभाग की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के बाद सरकारी अनाज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×