Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 20 हजार रुपये करे सरकार : कृष्णमूर्ति हुड्डा

Prime Minister Kisan Samman Nidhi पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने किसानों के हित में सरकार से महत्वपूर्ण कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी आय बढ़ाने के लिए केंद्र...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपते पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा। -निस
Advertisement

Prime Minister Kisan Samman Nidhi पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने किसानों के हित में सरकार से महत्वपूर्ण कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी आय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को वर्तमान 6,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रति वर्ष करना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने किसानों को गेहूं की फसल पर बोनस देने की भी मांग की।

पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर ज्ञापन सौंपा और रोहतक जिले के गांव भैसरू कलां व खेड़ी साध में पीने के पानी की समस्या से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने तुरंत समाधान का आश्वासन दिया।

Advertisement

हुड्डा ने किसानों के जीवन और कृषि विकास के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा लागू योजनाओं से किसानों को काफी लाभ हो रहा है। उन्होंने भूमिगत ड्रेन और ड्रेन निकालने के लिए सरकार द्वारा दिए गए 53 करोड़ रुपये का भी धन्यवाद किया।

Advertisement

पूर्व मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसानों का योगदान देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने में अहम है और सरकार को उनकी आय बढ़ाने वाले कदम उठाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी रहेगी और उनकी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

Advertisement
×