Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मृतक कर्मियों के परिजनों को सरकार दे एक-एक करोड़, पक्की नौकरी : शास्त्री

अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल का तीसरा दिन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फरीदाबाद में शुक्रवार को हड़ताल के तीसरे दिन अग्निशमन कर्मचारियों को सम्बोधित करते राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री। -हप्र
Advertisement

हरियाणा अग्निशमन कर्मचारियों ने शुक्रवार को तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रखते हुए मांगों के समर्थन में धरना जारी रखा। नगर निगम के सैकड़ों कर्मचारियों ने नीलम सिनेमा पर एकत्रित होकर जुलूस निकालते हुए हड़ताली कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया। हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन ने बीते कल सरकार द्वारा फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए भवीचन्द शर्मा व रणवीर के परिजनों को 30-30 लाख रुपए देने व हरियाणा कौशल रोजगार निगम में नौकरी देने के प्रस्ताव को खारिज करते हुए पुलिस की तर्ज पर एक-एक करोड़ रुपए पक्की नौकरी एवं कर्मचारियों की 22 सूत्रीय मांगों का समाधान करने की मांग उठाई।

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि कल रोहतक में राज्य स्तरीय कन्वेंशन आयोजित करके निर्णायक आंदोलन का आगाज़ करेंगे। इस मौके सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान करतार सिंह, जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर, नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दलीप व अनिल चिंडालिया ने कहा कि नगर निगम के सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारी फायर कर्मचारियों के आंदोलन में उनके साथ हैं और मृतक फायर कर्मचारी को शहीद का दर्जा एवं कर्मचारी संघ की सभी मांगों को पूरा होने तक आंदोलन में साथ निभाएंगे। तीसरे दिन की हड़ताल की अध्यक्षता फायर विभाग के नेता राकेश शर्मा व मेघश्याम ने की तथा मंच का संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव महेंद्र कुड़िया ने किया। इस मौके विजयपाल, राजेश शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

Advertisement

रोहतक में मुख्य दमकल केंद्र पर कर्मियों ने की नारेबाजी

Advertisement

रोहतक (हप्र) : अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर शुरू हुई हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार को रोहतक के मुख्य दमकल केंद्र पर जिले के सभी केंद्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान सोनू हुड्डा ने की, जबकि मंच संचालन अरुण ढुल ने किया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, जिला रोहतक के प्रधान कर्मवीर सिवाच तथा रिटायर्ड कर्मचारी संघ रोहतक ब्लॉक के प्रधान प्रेम घिलोडिया भी कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचे।

Advertisement
×