Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राजकीय नर्सिंग संस्थान को मिलेगा अपना भवन

भवन निर्माण को 2 करोड़ की पहली किस्त जारी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

राजकीय नर्सिंग संस्थान के भवन निर्माण की परियोजना अब सिरे चढ़ने लगी है। 35 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से साढ़े चार एकड़ पर भवन निर्माण की जिम्मेदारी हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के सिर पर है। वर्षों से निगम इस परियोजना के लिए बजट की प्रतीक्षा कर रहा था। सात साल बाद 2 करोड़ रुपए की पहली किस्त सरकार ने भवन निर्माण के लिए जारी कर दी है। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने बताया कि इस संस्थान की जमीन से बिजली के खम्भों को हटाने का पत्र बिजली निगम को लिख दिया गया है। बता दें कि सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता रहे स्वर्गीय टीसी गर्ग के अनुरोध पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सफीदों में राजकीय नर्सिंग संस्थान खोलने की घोषणा की थी और 11 फरवरी 2019 को उन्होंने इसके भवन का शिलान्यास भी किया था। पिछले 7 वर्षों से इस भवन के शिलान्यास का पत्थर लगा हुआ था। संस्थान में दाखिल 500 से अधिक छात्राएं संस्थान का अपना भवन न होने के कारण यहां के राजकीय सरला मेमोरियल महिला कॉलेज के भवन के एक भाग में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। भवन के अलावा इस संस्थान की छात्राओं के सामने कई समस्याएं आती रही। इस संस्थान की स्थापक संस्था आईपी कन्या एजुकेसन सोसाइटी के संस्थापक सदस्य राकेश जैन ने बताया कि नर्सिंग संस्थान में देश के दूर दूर के इलाकों की छात्राओं ने दाखिला लिया है। चालू शिक्षा सत्र में 500 से अधिक छात्राएं बीएससी नर्सिंग, जीएनएम और एएनएम पाठ्यक्रमों में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×