Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सरकार ने सेवाओं को किया ऑनलाइन, शासन में बढ़ी पारदर्शिता : कृष्ण मिड्ढा

 विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे। डॉ. मिड्ढा ने प्रत्येक व्यक्ति की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो: डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा अपने आवास पर लोगों की शिकायतें सुनते हुए।-हप्र
Advertisement

 विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे। डॉ. मिड्ढा ने प्रत्येक व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की मुख्य जिम्मेदारी जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना है।

Advertisement

डॉ. मिड्ढा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आमजन के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेषकर गरीब और जरूरतमंद लोगों तक सीधा लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने शासन प्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए अधिकांश सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पहले लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी होती थी। लेकिन अब डिजिटल सेवाओं के विस्तार से सरकारी प्रक्रियाएं सरल, पारदर्शी और सुलभ हो गई हैं। लोग घर बैठे विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं और अपनी आवेदन की स्थिति भी ऑनलाइन देख सकते हैं।

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने दोहराया कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

Advertisement
×