Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कबाड़ की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख

कूड़ा बीनने वाले बच्चों की मुश्किल से बची जान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में शुक्रवार को आग बुझाते दमकल कर्मी। -हप्र
Advertisement
भिवानी के स्थानीय बावड़ी गेट स्थित एक कबाड़ की दुकान में आज सुबह भीषण आग लग गई। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह कबाड़ में पड़े लाइटर, माचिस और अन्य ज्वलनशील सामान से निकली चिंगारी को माना जा रहा है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अचानक भड़क उठी और कुछ ही मिनटों में इसने विकराल रूप ले लिया। दुकान में मौजूद बच्चों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों की सतर्कता से कूड़ा बीनने वाले बच्चों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

Advertisement

ट्रैफिक पुलिस के एसएचओ संजय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की पांच गाडिय़ां लगाई गईं। दमकल कर्मी संजय शर्मा के अनुसार, कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह पास की दुकानों और मकानों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

Advertisement

दुकान मालिक राजेंद्र के मुताबिक, इस घटना में करीब 5 से 6 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। गोदाम में प्लास्टिक, लोहा और अन्य ज्वलनशील कबाड़ बड़ी मात्रा में रखा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई।

घटना के दौरान कुछ समय के लिए क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित रही, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारु कर दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement
×