जनता की आवाज को प्राथमिकता देना ही कांग्रेस का मुख्य ध्येय : कमल दिवान
नगर निगम चुनाव में समर्पित एवं कर्मठ कार्यकताओं को मैदान में उतारेंगे
सोनीपत शहरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि आमजन की आवाज को बुलंद करना ही उनकी पार्टी का मुख्य ध्येय है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नगर निगम चुनाव में अपने-अपने वार्ड से पार्षद पद के उम्मीदवार के तौर पर कर्मठ, ईमानदार लोगों के नाम सुझाएं ताकि उनके क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया जा सके।
शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान और ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया ने ककरोई रोड और पटेल नगर में सभाएं की। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी। वार्ड-9 में पार्षद चयन को लेकर लोगों के साथ मंथन भी किया।
इस वार्ड के पटेल नगर में यशवंत चौहान और दिनेश चौहान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने अपनी समस्याएं साझा की। नगर निगम चुनावों के मद्देनजर जिला अध्यक्षों ने जनता से अपील की कि वे एक ईमानदार और कर्मठ पार्षद के चयन के लिए अपने सुझाव दें। संजीव दहिया ने आश्वस्त किया कि पार्टी जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए समर्पित उम्मीदवार को ही मैदान में उतारेगी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, सचिव प्रेम रेलन, दिनेश हुड्डा, अनुज जैन और लीलू प्रधान आदि भी मौजूद रहे।

