Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मंडियों में गेट पास सरकार का तुगलकी फरमान : रघुबीर तेवतिया

पृथला विधायक ने पलवल और मोहना अनाज मंडियों का किया दौरा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पलवल अनाज मंडी में फसल खरीद की जांच करते विधायक रघुबीर तेवतिया। -हप्र
Advertisement
पृथला के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने सोमवार को पलवल और मोहना अनाज मंडियों का दौरा कर फसल खरीद का जायजा लिया और किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान किसानों ने विधायक के समक्ष मंडियों में फसल बेचने में आ रही समस्याओं को रखा। विधायक ने पलवल और मोहना की अनाज मंडियों में गेट पर खड़े होकर किसानों को आ रही समस्याओं को देखा।

उन्होंने कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सरकार को चाहिए कि ऐसे कानून बनाए, जिससे अन्नदाता सरलता से अपनी फसल को बेच सकें। उन्होंने कहा कि हाल ही में मंडियों में लागू किया गया नया गेट पास सिस्टम किसानों और आढ़ती भाइयों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। उन्होंने इसे सरकार की ओर से किसानों पर थोपा गया तुगलकी फरमान बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय किसानों की समस्याओं को कम करने के बजाय और बढ़ाने वाला है। उन्होंने मांग की कि गेट पास एवं बायोमेट्रिक प्रणाली को खत्म किया जाए। उन्होंने बारिश, ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा देने की भी मांग की।

Advertisement

इस अवसर पर पलवल मंडी एसोसिएशन के प्रधान राधाचरण देशवाल, पूर्व प्रधान गौरव तेवतिया भोलू, राधारमन शर्मा, किशन सेठ, बिजेन्द्र आर्य, महावीर आढ़ती, सतीश आढ़ती, नरेश सौरोत, दानी सरपंच, मनोज आढ़ती, सुरेन्द्र, नत्थे सरपंच, जवाहर दीक्षित उपाध्यक्ष, सुभाष सहरावत सचिव, जसवीर उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement
×