Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

गन्नौर की तहसीलदार निलंबित

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गन्नौर की तहसीलदार ललिता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान उनकी तैनाती का मुख्यालय डीसी कार्यालय, भिवानी रहेगा। आदेश के अनुसार निलंबन के पहले छह माह के दौरान...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गन्नौर की तहसीलदार ललिता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान उनकी तैनाती का मुख्यालय डीसी कार्यालय, भिवानी रहेगा। आदेश के अनुसार निलंबन के पहले छह माह के दौरान तहसीलदार ललिता को निर्वाह भत्ता मिलेगा। इसके लिए उन्हें प्रमाण-पत्र देना होगा कि निलंबन अवधि में वह किसी अन्य रोजगार, व्यवसाय, पेशे या कार्य में संलिप्त नहीं हैं। निलंबन अवधि के दौरान डीसी भिवानी की पूर्व अनुमति के बिना वह मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी। विभाग के वित्तीय आयुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा की ओर से जारी आदेश की प्रति डीसी सोनीपत को भी भेजी गई है। डीसी सोनीपत को तहसीलदार ललिता को निलंबन आदेश उसी दिन उपलब्ध कराने तथा हरियाणा सिविल सर्विसेज (पेनल्टी एंड अपील) रूल्स, 2016 के नियम-7 के तहत आरोप-पत्र का ड्राफ्ट संबंधित रिकॉर्ड के साथ भेजने के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन का कारण आदेश में स्पष्ट नहीं

किया गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×