Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हिसार में पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर पवन उर्फ मूसा घायल, गिरफ्तार

हिसार पुलिस की सीआईए टीम ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गांव मोठ लुहारी निवासी गैंगस्टर पवन उर्फ मूसा को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में उसके बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ करीब 35...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
घायल गैंगस्टर के साथ पुलिस टीम।-हप्र
Advertisement

हिसार पुलिस की सीआईए टीम ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गांव मोठ लुहारी निवासी गैंगस्टर पवन उर्फ मूसा को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में उसके बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ करीब 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं।पीएसआई नवीन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी पीरांवाली गांव (एनएच-52) के पास किसी वारदात की योजना बना रहा है। इसके बाद सीआईए की दो टीमें गठित कर पुल बगला रोड के पास घेराबंदी की गई। पुलिस के रुकने के इशारे पर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पीएसआई नवीन कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वे बाल-बाल बच गए।
Advertisement

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को घेरकर उसके पैर में गोली मारी और काबू कर लिया। उसके पास से .32 बोर की पिस्टल, एक मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक आरोपी हिसार सेक्टर-14 और बरवाला में हुई लूट की वारदातों में वांछित था। 29 अक्टूबर को उसने खुद को गुरुग्राम साइबर क्राइम अधिकारी बताकर बीएएमएस डॉक्टरों से करीब ढाई लाख रुपये ट्रांसफर करवाए थे।

Advertisement
×