Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Fraud टेलीग्राम पर पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर 10 लाख ठगे, आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

जिला साइबर क्राइम पुलिस टीम ने टेलीग्राम और गूगल मैप्स रिव्यू के जरिए पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

जिला साइबर क्राइम पुलिस टीम ने टेलीग्राम और गूगल मैप्स रिव्यू के जरिए पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गोठड़ा थाना क्षेत्र के चैनगढ़ निवासी भरत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गत दिवस गोठड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

महेंद्रगढ़ जिले के गांव डेरोली अहीर निवासी निखिल ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि जालसाजों ने सुनियोजित तरीके से उससे 10,34,263 रुपये की ठगी की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 4 सितंबर को शिकायतकर्ता निखिल को टेलीग्राम के एक कॉइन मैप ग्रुप में जोड़ा गया था। इसके बाद विभिन्न टेलीग्राम आईडी के माध्यम से उसे गूगल मैप पर रेस्टोरेंट रिव्यू देने के बदले 3000 से 5000 रुपये प्रति प्रमोशन कमाने का लालच दिया गया। भरोसा जीतने के लिए शुरुआत में डेमो टास्क के नाम पर शिकायतकर्ता के खाते में 200 रुपये भी डाले गए। इसके बाद अलग-अलग टास्क पूरे करने, वीक्स नामक साइट पर रजिस्ट्रेशन कराने, अकाउंट अनफ्रीज करवाने की फीस भरने तथा रेपुटेशन पॉइंट कम होने का हवाला देकर पॉइंट खरीदने के नाम पर कई बैंक खातों और यूपीआई आईडी में पैसे जमा करवाए गए।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×